विकासार्थ विद्यार्थी का सकोरा अभियान ओबरा में पक्षियों के लिए लगाए जलपात्र

विकासार्थ विद्यार्थी का सकोरा अभियान ओबरा में पक्षियों को मिला सहारा

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा नगर क्षेत्र अन्तर्गत सराहनीय पहल

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र-

स्थानीय नगर क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को विकासार्थ विद्यार्थी जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर में सकोरा अभियान चलाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए विभिन्न उचित स्थानों पर जलपात्र रखें।

IMG-20250515-WA0069

अवर अभियंता मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 6 केंद्रों पर होगी परीक्षा Read More अवर अभियंता मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 6 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने इस अवसर पर उपस्थित जनमानस से आग्रह किया कि वे सभी अपने-अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की नियमित व्यवस्था अवश्य करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी ढूंढना मुश्किल हो जाता है, इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम उनकी प्यास बुझाने में अपना योगदान दें।

जलवायु परिवर्तन का गहराता संकट: युद्ध, समुद्री तापमान और ‘वेस्टर्न वेव्स’ का भारत पर प्रभाव Read More जलवायु परिवर्तन का गहराता संकट: युद्ध, समुद्री तापमान और ‘वेस्टर्न वेव्स’ का भारत पर प्रभाव

इस नेक कार्य में अनिकेत सिंह, निल प्रताप सिंह, अनमोल सेठ, ऋषभ यादव, सत्यम सिंह, मनीष यादव, प्रियांशु सोनकर, मोहित यादव आदि सहित कई अन्य कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और उन्होंने जलपात्रों को सही स्थानों पर रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। विकासार्थ विद्यार्थी का यह सकोरा अभियान जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आवासीय विद्यालय गुरमुरा में  जागरूकता शिविर का आयोजन, दिये गये महत्वपूर्ण जानकारियां Read More अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आवासीय विद्यालय गुरमुरा में जागरूकता शिविर का आयोजन, दिये गये महत्वपूर्ण जानकारियां

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार