कक्षा दस की लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने राजस्थान से किया बरामद ।

लड़की पाकर परिजन हुए खुश, परिजनों ने किया पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा क्षेत्र का मामला

अजयंत सिंह (संवाददाता) 

अनपरा/ सोनभद्र - 

रेणुसागर चौकी प्रभारी ने विगत दिनों परासी गांव निवासी कक्षा दस की लापता नाबालिग छात्रा को राजस्थान से बरामद कर न्यायालय मे पेश किया l पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा महिला अपराध व महिलाओं के प्रति न्याय, उनकी सुरक्षा और बरामदगी के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के पालन में थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 41/25 धारा 137(2) बीएनएस मे नाबालिग पीड़िता को राजस्थान से विवेचक राजेश कुमार सिंह द्वारा बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Polish_20250508_124612943

अनियमिकता मिलने पर बनहरा में संचालित मैक्स हास्पिटल सील Read More अनियमिकता मिलने पर बनहरा में संचालित मैक्स हास्पिटल सील

बता दे कि परासी गांव पोखरा निवासिनी एक विधवा अपने बाल बच्चों के साथ रहती हैं। उनकी नाबालिग पुत्री 18 जनवरी को घर से पढ़ने के लिए स्कूल गई जहाँ से बिना बताए किसी कारण बस कही चली गई थी। परिजनों की सूचना पर थाना अनपरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

सरकारी योजना व सस्ते लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन शातिर गिरफ्तार Read More सरकारी योजना व सस्ते लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन शातिर गिरफ्तार

विवेचक राजेश सिंह द्वारा रिश्तेदार व आसपास सहित तमाम पूछताछ के बाद मोबाइल को सर्विलांस में लिए जाने पर उसकी लोकेशन राजस्थान मिली जहां से उसकी सकुशल बरामदगी कर न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया । लड़की ने अपने बयान में किसी तरह के अपराध से इनकार किया। विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है। लापता पुत्री के मिलने पर परिजनों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं था l परिजनों ने रेणुसागर चौकी इंचार्ज का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे l

दिव्यता के साथ निकलेगी राष्ट्र हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा आज  Read More दिव्यता के साथ निकलेगी राष्ट्र हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा आज 

Post Comments

Comments