12 वर्षीय अल्तमश की ईमानदारी पर हरदोई पुलिस को फ़क्र, एसपी जादौन ने किया सम्मानित
स्वतंत्र प्रभात
हरदोई
एक 12 वर्षीय बालक अल्तमश पुत्र आलमगीर निवासी कटरा थाना टड़ियावां जनपद हरदोई को कस्बा टड़ियावां में रास्ते के किनारे एक पर्स पडा मिला, जिसमें 16,020 रुपए एवं कुछ कागजात मौजूद थे।
अल्तमश उपरोक्त द्वारा पर्स को थाना टड़ियावां पुलिस को दिया गया । जिसके पश्चात थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा पर्स में मौजूद कागजात से प्राप्त जानकारी के आधार पर पर्स को उसके स्वामी फैजान पुत्र आलमगीर निवासी बैठ थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड को सुपुर्द किया गया।
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा अल्तमश उपरोक्त को उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List