ओबरा में सनसनीखेज हत्याकांड दोस्त ही निकला कातिल, शव दफनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,घटना स्थल से आला कत्ल एक अदद लकड़ी की पाटी बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा थाना क्षेत्र का मामला

ओबरा में सनसनीखेज हत्याकांड दोस्त ही निकला कातिल, शव दफनाने के आरोप में दो गिरफ्तारअजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/ सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पनारी टोला पल्सो में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को दफनाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल 2025 को लगभग 4:30 बजे शाम को सूचना मिली कि पनारी टोला पल्सो में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या करके उसकी लाश को दफना दिया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओबरा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों व उप जिलाधिकारी ओबरा को इसकी जानकारी दी। उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर शव को ज़मीन से निकाला गया, जिसकी पहचान अनिल शुक्ला (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र शीतला प्रसाद शुक्ला, निवासी जैनमंदिर के पास कस्बा ओबरा के रूप में हुई।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण

मृतक के भाई सुनील शुक्ला ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके भाई अनिल कुमार अपने दोस्त संजय जायसवाल के साथ बालगोबिन्द प्रजापति (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र सन्तलाल, निवासी ग्राम पनारी टोला पल्सो के घर पर पार्टी करने गए थे, जहां उनका अक्सर आना-जाना था।

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत Read More सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

शिकायत में सुनील शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या उनके ही दोस्त संजय जायसवाल ने की है। इस शिकायत के आधार पर ओबरा थाने में मु0अ0सं0-95/2025 धारा 302, 201 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

सिद्धार्थनगर : बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, तलाश  जारी Read More सिद्धार्थनगर : बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, तलाश  जारी

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि 1 मई 2025 को लगभग 5 बजे शाम को अनिल शुक्ला और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने लकड़ी की पाटी से अनिल शुक्ला पर कई बार हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और लगभग 12 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों के पास दफना दिया था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इस मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के करीबी पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में ओबरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय जायसवाल (उम्र लगभग 45 वर्ष) पुत्र स्व० कैलाश नाथ, निवासी सनराईज होटल के पास चोपन रोड ओबरा और बालगोबिन्द प्रजापति पुत्र सन्तलाल, निवासी ग्राम पनारी टोला पल्सो के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी की पाटी को घटनास्थल के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा ओबरा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न केवल घटना का पर्दाफाश किया, बल्कि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। यह घटना दोस्ती के रिश्ते पर एक गंभीर सवाल उठाती है और अपराध की भयावह तस्वीर पेश करती है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:संजय जयसवाल पुत्र स्व० कैलाश नाथ निवासी सनराईज होटल के पास चोपन रोड ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष।बालगोबिन्द प्रजापति पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम पनारी टोला पल्सो थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।बरामदगी का विवरण:घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लकड़ी की पाटी।

ओबरा में सनसनीखेज हत्याकांड दोस्त ही निकला कातिल, शव दफनाने के आरोप में दो गिरफ्तारअभियुक्त संजय जयसवाल का आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0-03/2022 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।मु0अ0सं0-71/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।मु0अ0सं0-103/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

मु0अ0सं0-95/2025 धारा 302, 201 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ,हे0का0 ओंकार सिंह यादव ,हे0का() शम्भूनाथ शामिल रहे।Polish_20250505_182703647

Post Comments

Comments