बागमती नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश ! इलाके में फैली सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी.

समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर में बागमती नदी से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना चकमहेसी पुलिस को दी।

बागमती नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश ! इलाके में फैली सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी.

समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर में बागमती नदी से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना चकमहेसी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर में बागमती नदी से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना चकमहेसी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर पंचायत के रसलपुर बघला गांव में स्थानीय लोगों ने बागमती नदी में तैरता एक महिला का शव देखा। महिला के शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। महिला का शव मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोंगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।

सुचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गयी है, वह ब्राउन रंग की कुर्ती पहने हुए है। शव बागमती नदी में एक बांस से बंधा हुआ था। शव को हाथ पैर मोटी रस्सी से बांधकर पॉलिथिन में लपेट कर फेंका गया है। वहीं शव का चेहरा झुलसा हुआ है। शरीर पर मार पीट के गहरे जख्म के निशान देखे गये हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर लाश को कई दिनों पहले नदी में फेंका गया है। जिससे लाश सड़े गले हुए हालत में था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है।

Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान

उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीणों ने शव की पहचान नहीं की है। शव को पहचान के लिए शव गृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा। साथ ही शव का फोटोग्राफी कराकर भी सुरक्षित रखा गया है। ताकि बाद में भी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। पहचान के लिए अगल बगल के थानों की मदद ली जा रही है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel