नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार

नारी शक्ति से ही बनेगा मजबूत समाज, जब होगा स्त्री का हर घर सम्मान, तभी बनेगा हमारा भारत महान

नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार

मिशन शक्ति फेज-05”के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार  अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने व उन्हें जागरूक करने हेतु सभी महिला पुलिसकर्मियों को दिए गए आदेशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक व सशक्त किया जा रहा है।
 
अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु "शक्ति दीदी" नियमित अन्तराल पर विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक "शक्ति दीदी" के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
 
ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु "शक्ति दीदी" व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ी हैं। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं "शक्ति दीदी" से निसंकोच बात कर सकती हैं। खाकी रंग में कार्यरत शक्ति दीदी भ्रमण के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे- विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ.आई.आर. की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं f.i.r. की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकती हैं। 
 
जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत "शक्ति दीदी" द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों से महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)  फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- *1090,112,1076,1098,108* की विस्तृत जानकारी देते हुए आकस्मिक परिस्थितियों के दौरान इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु *1930* हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। 
 
सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन योजना, सखी निवास योजना, स्पांसरशिप योजना, हब फॉरइम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उ0 प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग करस्पान्डेंट सखी, लखपति दीदी कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, पी०एम० स्वनिधि योजना, पी0एम0 सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel