आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये-सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के माह अप्रैल के वेतन भुगतान पर लगायी रोक

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कार्यालयाध्यक्ष नोडल आई0जी0आर0एस0 को विभिन्न पत्रों के माध्यम से एवं आईजीआरएस पोर्टल किस तरह निस्तारण किया जाय ताकि  असंन्तोषजनक फीडबैक न प्राप्त हो। 

जिसके सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन कर बताया गया एवं आपरेटर एवं लिपिक को शिकायत प्रकोष्ठ में बुलाकर समझाया गया किन्तु जन शिकायतों (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आन लाइन जिलाधिकारी संदर्भ में राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से न तो सम्पर्क किया गया है और न ही स्थलीय सत्यापन हेतु भ्रमण किया गया है, जिसके कारण असन्तोषजनक फीडबैक प्राप्त हो रहे है।

राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों का नागपुर में सम्मान, सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने किया अभिनंदन Read More राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों का नागपुर में सम्मान, सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने किया अभिनंदन

शासन स्तर पर मात्र संतुष्ट फीडबैक पर ही जनपद की रैक निर्धारित की जाती है, जिस हेतु पोर्टल का अवलोकन किया गया, पोर्टल पर 01 अप्रैल 2025 से 25. अप्रैल,2025 तक में 900 संदर्भों में से मात्र 385 संदर्भ संतुष्ट एवं 585 संदर्भ असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए हैं।

बस्ती के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिये भूमिपूजन Read More बस्ती के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिये भूमिपूजन

अधिकांश संदर्भों में न तो शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया गया और न तो स्थलीय सत्यापन ही किया गया है, जिसके कारण असन्तोषजनक फीडबैक प्राप्त हुए है। शासन स्तर पर मात्र संतुष्ट फीडबैक पर ही जनपद की रैक निर्धारित की जाती है, असन्तोषजनक फीडबैक केवल निर्धारित समय में निस्तारण करने एवं शिकायतकर्ता से वार्ता न करने के कारण आ रहे है, संदर्भों की सूची शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त कर पुनः गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान Read More बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के दृष्टिगत आई0जी0आर0एस0 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियन्ता, (प्रा०ख) लो०नि०वि०, सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत पिपरी/रावर्ट्सगंज,. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ज्येष्ठ खान अधिकारी/खान निरीक्षक, सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, जलनिगम (ग्रामीण), सोनभद्र, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र, तहसीलदार, घोरावल/ सदर/ओबरा/दुद्धी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनभद्र एवं बाल विकास, जिला विकास अधिकारी सोनभद्र एवं समस्त

खण्ड विकास अधिकारी, सोनभद्र, परियोजना अधिकारी, कोन/चोपन/बभनी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी,(पं०) सोनभद्र, उपजिलाधिकारी, रावर्ट्सगज/ घोरावल/दुद्धी/ओबरा/सोनभद्र,प्रभारीनिरीक्षक थानाध्यक्ष,रावर्ट्सगंज/चोपन/पन्नूगंज/कोन/घोरावल/पिपरी/ओबराअनपरा,विन्ढमगंज,कर्मा,बीजपुर,म्योरपुर,रायपुर,दुद्धी,बभनी का माह अप्रैल, 2025 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगायी जाती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें