वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बटोरी वाहवाही

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बटोरी वाहवाही

स्वतंत्र प्रभात 
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया निकट गौहनिया चौराहा के पास स्थित सावित्री देवी पब्लिक स्कूल गौहनिया के परिसर में  बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख  कौशलेन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य तुलसीकृत दुबे ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व बैंच लगाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
 
विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र त्रिपाठी  ने कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें।
 
जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करें। इस तरह के  कार्यक्रम होने से बच्चों के अन्दर छुपी असीम  प्रतिभाएं निकल कर बाहर आती है। उन्हें निखारने की जिम्मेदारी शिक्षक के ऊपर होती है। कार्यक्रम का संचालन उमेश प्रताप सिंह ने किया।
 
प्रधानाचार्य  ने आयें हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त  किया।इस दौरान ,रवि सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,धनंजय सिंह,अनिल कुमार चौधरी,रविन्द्र दूवे,अंजू मिश्रा,मोनू तिवारी,अरविन्द अग्रहरि, मोहम्मद मुख्तार आलम उर्फ चांद, शरदेंदु त्रिपाठी, रामानन्द पाण्डेय, संरक्षक उमेश प्रताप सिंह, प्रबंधक शम्भूनाथ दूवे, शिक्षक कृष्ण गोपाल पाठक, सपना दूवे, शालिनी सिंह, रंजना मिश्रा,
 
निधि मिश्रा, सिद्धार्थ उपाध्याय, अरुण पाण्डेय,बालकेश गुप्ता, हरिशंकर मिश्र,प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, सीताराम दूवे,श्वेता गुप्ता अभिभावक प्रभात साहनी उत्तर प्रदेश पुलिस,मनोहर साहनी, रवि प्रकाश दूवे, परशुराम उपाध्याय,महात्म यादव, राजेन्द्र चौधरी, घनश्याम गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel