रेणुकूट के मुर्धवा मोड के पास सड़क किनारे अज्ञात महिला व पुरुष का मिला शव, मची सनसनी ,समाजसेवी डब्लू सिंह ने निभाई मानवता
समाजसेवी डब्लू सिंह मानवता के पुजारी, उनकी दरियादिली दिल के कायल हैं नगरवासी
रेनुकूट क्षेत्र में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, नगरवासी हैरान
अजीत सिंह / नितीश कुमार ( ब्यूरो रिपोर्ट)
पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेणुकूट नगर के मुर्धवा मोड के पास वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग के किनारे रविवार की सुबह लगभग 5.30 बजे एक महिला और एक पुरुष की धूल मिट्टी से सना दो अज्ञात शव मिलने से नगर में सनसनी फ़ैल गई है।दोनो शव को देखकर स्थानीय लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।
स्थानीय निवासी गोलू ने शवों को देखकर तुरंत समाजसेवी और इंसानों के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले डब्लू सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही डब्लू सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
Read More कोहरे ने छीन ली एक ज़िंदगी: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता राजू यादव की मौतहालांकि, किसी ने भी यह नहीं बताया कि यह घटना कब और कैसे हुई। इसके बाद डब्लू सिंह ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। वही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी।
आपको बता दें कि रेणुकूट और आसपास के क्षेत्रों के निवासी डब्लू सिंह के कार्यों से बेहद खुश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी दुर्घटना, बीमारी या परेशानी में डब्लू सिंह को याद करने पर वह तुरंत मदद के लिए पहुंचते हैं और मानवता की मिसाल पेश करते हैं। वह न केवल इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी एक मसीहा बनकर उभरे हैं और क्षेत्र में लगातार निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
दिन हो या रात, कभी भी डब्लू सिंह को फोन करने पर वाहन मौके पर तुरंत पहुंचकर लोगों की सहायता करते हैं।रेणुकूट मुर्धवा मोड़ के रहवासी गोलू ने बताया कि उसने सुना था कि अक्सर सड़क किनारे जानवर मरे हुए मिलते हैं, लेकिन रेणुकूट में इस तरह इंसानों को मृत अवस्था में देखकर वह अचानक सन्न हो गया।
वही समाजसेवी डब्लू सिंह का कहना है कि कोई भी ऐसे मामले में उन्हें तुरंत याद करे जिससे इंसानों या जानवरों को बचाया जा सके और इस धरती पर इंसानियत का फर्ज निभाया जा सके। उनका लक्ष्य इस धरती पर मानवता की एक ऐसी मिसाल कायम करना है जिससे हर इंसान सभी के दुख-दर्द को समझ सके और उनकी मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए।

Comment List