डीम के निरीक्षण में जिला पंचायत व सिंचाई विभाग में 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, सभी का वेतन काटने के निर्देश
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज तहसील सदर स्थित जिला पंचायत कार्यालय व सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के 7 कर्मचारी व सिंचाई विभाग में 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए । आज अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मण्डल कार्यालय का औचक निरीक्षण के बाद कहा कि शासन की जो नीति है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी जनता दर्शन के लिए 10 से 12 कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उसी क्रम में हमने आज यहां निरीक्षण किया है।
23 मार्च को मंडलीय समीक्षा में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे लेकिन यहां आज निरीक्षण में तमाम लोग अनुपस्थित मिले हैं। इनकी जवाबदेही तय की जाएगी और आज का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कहीं न कहीं लापरवाही को दर्शाता है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।


Comments