दैहर के जंगल में लगी आग, वन विभाग द्वारा लगाए गए कई पेड़ जले
चौपारण, झारखंड:- चौपारण के दैहर पंचायत में महुआ चुनने गए लोगों ने जंगल में आग लगा दी। आग लगने से जंगल में आग फैल गई जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दिया। जंगल में लगी आग से कई तरह के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसमें वन विभाग द्वारा लगाए गए कई पेड़ पौधे जल गए। वन विभाग के वनपाल पंकज कुमार अपने दल बल के साथ जंगल में पहुंचे और बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया।
वनपाल पंकज कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों को चिन्हित कर वन कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण महुआ का फल चुनने के लिए आग लगाते है। जिस से पेड़ के आसपास पत्ते साफ हो जाता है और महुआ चुनना आसान हो जाता है। महुआ चुनने के कारण हर साल जंगल में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।

Comments