सुरक्षा कर्मियों ने ककरी परियोजना की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त ।

सुरक्षा कर्मियों का माफियाओं के ऊपर कड़ा प्रहार

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अबैध निर्माण कर्ताओं में मची हड़कंप

अजयंत सिंह (संवाददाता) 

अनपरा /सोनभद्र- 

रेणुसागर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोलगेट के समीप ककरी कोल परियोजना की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को परियोजना के सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया।

कोलगेट मंदिर के समीप गुरुवार को अवैध रूप से ककरी कोल परियोजना की भूमि पर तेजू खान की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पूर्व की एक दीवार के समीप काफी ऊंचाई तक नई दीवार बना दी गई थी।

संत रविदास की जयन्ती का सृजना कुटीर मे हुआ आयोजन Read More संत रविदास की जयन्ती का सृजना कुटीर मे हुआ आयोजन

परियोजना प्रबंधन को जानकारी होने पर सुरक्षा विभाग के महेश कुमार, एस पी सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया तथा अवैध निर्माण कर्ता को चेतावनी दी कि यदि पुनः निर्माण करने का प्रयास किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी Read More सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

बता दें कि बड़े पैमाने पर ककरी परियोजना की जमीन पर कोलगेट और कौव्वानाला के पास की जमीनों पर अवैध निर्माण की होड़ मची है। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के कुछ भू माफिया परियोजना की जमीनों पर पहले कब्जा करते हैं फिर उस पर बड़े-बड़े भवन बनाकर बेच देते हैं।

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद Read More गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें