मुख्यमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, सीडीओ ने BDO को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, लेखाकार निलंबित

मुख्यमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, सीडीओ ने BDO को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, लेखाकार निलंबित

अम्बेडकर नगर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त जारी करने में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आनंद शुक्ल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जहाँगीरगंज ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, जबकि लेखाकार के निलंबन की संस्तुति कर दी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहाँगीरगंज ब्लॉक में कई लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त अब तक नहीं मिल पाई थी। इस देरी को लेकर लाभार्थियों में नाराजगी थी। जब इस मामले की जांच की गई तो लापरवाही सामने आई, जिस पर सीडीओ आनंद शुक्ल ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की।
 
सीडीओ ने साफ किया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से सहायता राशि प्रदान की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुचारु रूप से पहुंच सके।
 
इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विकासखंडों में भी हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि प्रशासन अब मुख्यमंत्री आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को लेकर और अधिक सख्ती बरतेगा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel