ग्राम प्रधान व उनके चहेते गुर्गो पर ग्राम समाज की जमीन कब्जाने का आरोप 

सरकारी नाला गाटा संख्या 1197 पर मकान व गाटा संख्या 2922 ग्राम समाज की जमीन पर भी अवैध कब्जा

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखीमपुर खीरी- विकासखंड नकहा हुआ तहसील लखीमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में प्रधान और लेखपाल शैलेंद्र श्रीवास्तव की मिली भगत से खुलेआम सरकारी जमीनों व तालाब सहित कब्रिस्तान आदि की जमीनों पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला जन चर्चा का विषय बना है वहीं सुबे के सिरमौर योगी आदित्यनाथ के आदेशों को मुंह चिढ़ाया जा रहा है क्षेत्रीय लेखपाल और अवैध  कब्जेदारो के बीच चल रहे गठजोड़ के चलते आज तक सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाना तो दूर कोई कार्यवाही तक अमल में नहीं लाई जा रही है।
 
सूत्र बताते हैं कि ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्राम प्रधान हसीब उर्फ पुत्तन मंसूरी सरकारी नल की जमीन पर अपना मकान खड़ा कर लिए हैं अब्दुल हफीज मंसूरी व अब्दुल मोईद मंसूरी अब्दुल मौलवी मंसूरी भी अपनी दबंगई और ग्राम प्रधान के संरक्षण के बलबूते पर सरकारी नाला पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं इतना ही नहीं उक्त लोगों पर गरीबों की जमीन छीन कर अपने कब्जे में लेने के भी आरोप लगाया जा रहे हैं उक्त जमीन की पैमाइश करने का आदेश भी हुआ था लेकिन ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल की मिली भगत के चलते धनबल की दम पर यह पैमाइश रुकवा दी गई उक्त गाटा संख्याओ पर आज भी उक्त दबंग लोगों समेत ग्राम प्रधान का कब्जा बरकरार देखा जा सकता है शायद प्रधान अब्दुल हसीब उर्फ पुत्तन पर सरकार के आदेश प्रभावी ही नहीं होते हैं।
 
कथित भूमाफियाओं को नहीं है बुलडोजर बाबा के बुलडोजर का खौफ
एक और जहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवाकर जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त करने तथा अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश तहसील प्रशासन सहित अपने मातहत अफसर को दिए जा रहे हैं वही इन्हीं के मातहत क्षेत्रीय लेखपाल तहसील प्रशासन के लोग अपने ही सीएम के आदेशों की अनदेखी करते हुए अवैध कब्जा धारकों की ताल थिरकते दिखाई पड़ रहे हैं जिसके चलते ही सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किए जाने का खेल रुकता नजर नहीं आ रहा है। 
 
उक्त मामले की लिखित शिकायत थाना शारदा नगर व जिला अधिकारी खीरी से किए जाने की बाद प्रकाश में आई है शासन प्रशासन समेत थाना शारदा नगर में दी गई शिकायत से शिकायत करता संजय कुमार निवासी बड़ा गांव ने गांव के दक्षिण रिक्त पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर शमशाद राईन पुत्र अब्बास राईन अपनी गुंडई के दम पर जबरन कब्जा करने के आरोप लगाते हुए अवैध कब्जा रूकवाये जाने की मांग की है उक्त अवैध कब्जा ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल की मिली भगत से किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments