ओबरा में लावारिश हालात में मिला नवजात शिशु

ओबरा थाना क्षेत्र का मामला

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

मौके पर लोगों की भीड़

वीरेंद्र कुमार (संवाददाता) 

ओबरा / सोनभद्र- नगर पंचायत ओबरा के अन्तर्गत वीआईपी रोड पर नगर पंचायत द्वारा निर्मित यात्री शेड में आज शाम को एक नवजात शिशु लावारिश हाल में मिली ।ओबरा बजार के व्यवसाई हरिओम गोयल की पत्नी ज्योति गोयल शाम को बजार गई थी तो उन्हे एक बच्ची लावारिस हालत में मिली।

जिसके क्रम में ज्योति गोयल ने बताया कि उसे बच्ची के रोने कि आवाज सुनाई दी जब पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु कपड़े में लपेटकर रखा हुआ था।जब उनके उस बच्ची के बारे में आस पास के लोगो से पूछा तो कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा था उसके बाद वो नवजात शिशु को अपने घर पर ले आई।जब इसकी जानकारी लोगो को हुई तो उनके यहां लोगो की भीड़ लग गई और कई लोग बच्ची को गोद लेने को तैयार थे।

श्रीमती गोयल ने 112 और चाइल्ड हेल्प लाइन पर बच्ची के मिलने की सूचना दे दी । सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। समाचार लिखने तक चाइल्ड हेल्प लाइन वाली टीम का इंतजार हो रहा था।

होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी Read More होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार