सुमन पाण्डेय के संयोजकत्व में महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

अटल भवन भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा थी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे ने किया।

IMG-20250308-WA0891
     मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिला दिवस पाश्चात्य सोच की  देन है जबकि भारत भूमि तो नारी का संपूर्ण दिन ही सम्मान और स्वाभिमान का द्योतक होता है क्योंकि परिवार में सबसे पहले महिला सदस्य ही उठती हैं और अंत में सबके सोने पर भी सबसे अंत में सोती हैं। महिला शब्द का भावार्थ बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला म से ममता, हि से हिम्मत और ला से लज्जा ही महिला को पूर्ण बनती है।

गोरखपुर में क्रिप्टो-बिटक्वाइन घोटाला: लाखों की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार Read More गोरखपुर में क्रिप्टो-बिटक्वाइन घोटाला: लाखों की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आज हमारे समाज में कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं का समभाव होना हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सोच के अनुरूप है। वर्ष 2014 के प्रथम भाषण में लाल किले से मोदी जी ने कहा था कि मेरी सरकार और मैं प्रधान सेवक बनकर 140 करोड़ परिवार जनों की सेवा करूंगा।

2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद: मायावती का ब्राह्मण कार्ड, माधौगढ़ से आशीष पांडेय पर दांव Read More 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद: मायावती का ब्राह्मण कार्ड, माधौगढ़ से आशीष पांडेय पर दांव

     उन्होंने सर्वप्रथम ओ डी एफ  फ्री, शौचालय बनवाने का, चूल्हे से धुआं हटाने हेतु उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना जिसमें प्रत्येक मातृशक्ति को घर की चाबी देना, राशन कार्ड में मुखिया के रूप में महिला को दर्ज कराना, जनधन खाता खोलकर प्रत्येक महिला को समाज के कड़ी से कड़ी जोड़ने का जो स्थान दिया है वह आज सभी के बीच में है।

गोरखपुर : बेलीपार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा,  Read More गोरखपुर : बेलीपार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा,

मिश्रा ने कहा कि संसद में 33% आरक्षण देकर हमारी सरकार ने महिला शक्ति को और सशक्त बनाया है। मुस्लिम महिलाओं में तीन तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त करके आज स्वच्छंद विचरण और संपूर्ण विकास की गाथा लिखने के लिए मातृशक्ति को आगे लाया है।      मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार उद्बोधन करते हुए जिले के जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि वैदिक काल से ही' यत्र नरियस्तु  पूजयन्ते, रमनते तत्र  देवता।' यह वाक्य नारी सम्मान के लिए पर्याप्त है।     संबोधन की कड़ी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री विद्यावती राजभर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार प्रकट करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।


      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय एवं सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह कमलेश यादव, महामंत्री अंजू पांडे, प्रेमलता भारती के साथ-साथ जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू, शशि द्विवेदी, सर्वेश सिंह, शिवपूजन राजभर,आनंद श्रीवास्तव,मनोरमा मिश्रा कई दर्जन महिलाओं की उपस्थित रही।

About The Author

Post Comments

Comments