अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

राजेश तिवारी (क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-    

 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान माह पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी ।

इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरु अंजुमन इस्लामिया के सदर मुस्ताक अहमद, अजहर खान साहब व अन्य मुस्लिम सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर दिनांक 14.03.2025 को आगामी त्यौहार होली व जुम्मे की नमाज को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई Read More जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई

इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन Read More एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन

About The Author

Post Comments

Comments