मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 286 जोड़ों की शादी संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 286 जोड़ों की शादी संपन्न

मिर्जापुर हलिया
(मीरजापुर)

 

ब्रजेश पाठक का बड़ा  राजनीतिक हमला: बलिया में बोले—UP में अखिलेश की राजनीति फेल, बंगाल में TMC का सफाया तय Read More ब्रजेश पाठक का बड़ा राजनीतिक हमला: बलिया में बोले—UP में अखिलेश की राजनीति फेल, बंगाल में TMC का सफाया तय

हलिया विकास खंड के भटवारी स्थित खेल-कूद के मैदान में मंगलवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छानबे विधायक रिंकी कोल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

 

जिलाधिकारी प्रियंका रंजन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बेटियों की शादी कर सकें तथा वैवाहिक कार्यक्रम में होने वाले अनावश्यक प्रदर्शन और खर्च को कम किया जा सके इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधानो ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

विकास को समर्पित विधायक सुरेश पासी क्षेत्र वासियों को मिली विकास की बड़ी सौगात  Read More विकास को समर्पित विधायक सुरेश पासी क्षेत्र वासियों को मिली विकास की बड़ी सौगात 

ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता तथा समभाव को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान 285 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के गले में जयमाल डाला। वहीं अल्पसंख्यक परिवार से पटेहरा कला के कुसुमहा निवासी पारो संग राजन ने हाफिज की मौजूदगी में कलमा पढ़कर निकाह कराया गया।खंड विकास अधिकारी हलिया डा• राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन में सरकार द्वारा दांपत्य जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए बेटी के खाते में 35 हजार पायल बिछिया कपड़े और बर्तन आदि के लिए 10 हजार और बिजली पानी टेंट के लिए 6 व्यय किया जाता है।

युवक की पिटाई के वायरल वीडियो  में 6 के विरुद्ध मुकदमा  Read More युवक की पिटाई के वायरल वीडियो  में 6 के विरुद्ध मुकदमा 

वैवाहिक कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया जिला उपाध्यक्ष बिपुल सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान हलिया ब्लाक प्रमुख श्री मती देवी महुगढ़़ प्रधान प्रतिनिधि बिजेंद्र कुमार पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी पंचायत हलिया रूपेश कुमार श्रीवास्तव ए डी ओ एजी नरेंद्र कानापुरिया पंचायत सेकेट्री आशीष कुमार यादव ग्राम प्रधान गलरा अरुण कुमार मिश्रा सहित मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel