दो घरों से लाखों का सामान चोरी

Swatantra Prabhat Balrampur Picture
Published On

जिला संवाददाता आमिर खान की रिपोर्ट 

जरवा/बलरामपुर

ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा के बालापुर बाजार के पास चोरी की एक बड़ी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों के जेवरात, नगदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

रात करीब 2 बजे चोरों ने हारून के घर को निशाना बनाया। उन्होंने घर के बाहर लगे जाली के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया। उस वक्त घर में हारून, उनकी पत्नी अमीना और चार बच्चे गहरी नींद में थे। चोरों ने कमरे से लाखों के आभूषण, हजारों रुपये नकद, कपड़े और दुकान में बिक्री के लिए रखे गए सामान जैसे बोतल, सामग्री आदि चुरा लिए।

नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित Read More नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित

IMG-20250107-WA0009

प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता। Read More प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता।

दूसरी वारदात पास के ही जगदीश के घर में हुई। चोर घर से लोहे का बक्सा उठाकर कमरे के बाहर ले गए उसका ताला तोड़ दिया। बक्से से पायल, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया गया। 

गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना। Read More गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी जाने पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार