सरकारी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण, एसडीएम से शिकायत

Swatantra Prabhat Balrampur Picture
Published On

मंडल प्रभारी रमेश कुमार यादव की रिपोर्ट 

 

कर्नलगंज,गोंडा

तहसील व कोतवाली क्षेत्र के कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला गाड़ी बाजार पश्चिमी में स्थित सरकारी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक कुछ दबंग लोग कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर इस सरकारी भूमि का कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्माण बिना फ्री होल्ड प्रक्रिया पूरी किए और बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा है। आरोप है कि दबंगई के बल पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है,जिससे स्थानीय निवासी के घर का रास्ता भी बाधित हो गया है। नजूल जमीन पर हो रहे निर्माण की शिकायत करने पर विवाद बढ़ा और मामला फौजदारी तक पहुंचने की स्थिति में आ गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अवैध निर्माण रोकने की कोशिश की,तो दबंग लोग मारपीट पर उतारू हो गए। उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवैध निर्माण पर रोक लगाने और संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार मनीष कुमार ने हल्का लेखपाल और राजस्व टीम को मौके पर भेजा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवाया और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला प्रशासनिक सख्ती के बावजूद सरकारी जमीनों पर कब्जे और अवैध निर्माण के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

ख़जनी :रेलवे मुआवजा बना ठगी का जरिया! मृतक के खाते से ₹43.75 लाख की निकासी पर FIR की मांग Read More ख़जनी :रेलवे मुआवजा बना ठगी का जरिया! मृतक के खाते से ₹43.75 लाख की निकासी पर FIR की मांग

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें