पडरौना : दो राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, खुशी में फूटा पटाखा
कुशीनगर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उत्तरप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा प्रचण्ड बहुमत हासिल करने के बाद नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन पर उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में पटाखे जलाकर, रैली निकालकर व मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। बता दें की लोकसभा के बाद देश मे पहली बार हुए बड़े चुनावों में से एक विधानसभा महाराष्ट्र चुनाव और उत्तरप्रदेश विधानसभा उपचुनावों में प्रचण्ड विजय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में प्रतिनिधि जायसवाल ने बताया कि भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी विकासशील नीति के अलावा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर अंतरिक्ष, खेल से लेकर शैक्षिक क्रांति, किसान से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा संस्कृति से लेकर आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने जो अभूतपूर्व विकास किया है, उसे जनता ने सहर्ष स्वीकार किया है और भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन बैलेट के माध्यम से प्रेषित किया है। उत्तरप्रदेश की विधानसभा उपचुनाव जीत को सूबे के मुखिया पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की रणनीति और विकासनीति की जीत बताते हुए उन्होंने चुनाव में विजय दिलाने के लिए वहां की सम्मानित जनता को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बृजेश शर्मा, सुनील चौहान, रितेश जायसवाल, रामु पाण्डेय, नीरज मिश्रा, अभय मारोदिया, भाष्कर शर्मा, सूरज अभिनव चौरसिया, मोहित शर्मा, सर्वेश द्विवेदी, मंथन सिंह, कृष्णमुरारी, केदार गुप्ता, मनीष सिंह, अभय सिंह, पिंटू मद्धेशिया, प्रियम पाण्डेय, विनय तिवारी, विकास मद्धेशिया, गोपी मद्धेशिया श्याम गुप्ता केदार मद्धेशिया विजय कौशिक सुनील कुशवाहा, सूरज कश्यप के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments