डिंपल के रोड शो में उमड़ी भीड़, बोलीं नसीम की होगी रिकॉर्ड जीत 

डिंपल बोलीं सीसामऊ में नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगी।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। मैनपुरी से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज प्रचार के अंतिम दिन सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के लिए वोट मांगे। डिंपल ने कहा कि नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से जीतेंगी।
 
आज सीसासमऊ विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव का रोड शो प्रस्तावित था लेकिन महाराष्ट्र में आवश्यक कार्य के लिए अखिलेश यादव के जाने के बाद डिंपल यादव ने मोर्चा संभाला और नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे। अत्यधिक भीड़ को देखकर डिंपल यादव खासी उत्साहित दिखीं और कहा कि नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से चुनाव जीतने जा रही हैं।
 
डिंपल बोलीं सीसामऊ में नसीम सोलंकी रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगी।सांसद डिंपल यादव का रोड शो संगीत टाकीज से शुरू हुआ और लगभग एक किलोमीटर घूमता हुआ रुपम टाकीज पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर मछली शहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर भी डिंपल यादव के साथ दिखीं। डिंपल यादव के साथ रागिनी सोनकर, नसीम सोलंकी के अतिरिक्त गजाला लारी, भाजपा जिलाध्यक्ष फ़ज़ल महमूद, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रुमी तथा कई अन्य समाजवादी पार्टी के नेता उपस्थित थे। सीसामऊ में परसों 20 नवंबर को मतदान होगा और आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। कल शिवपाल सिंह यादव ने तीन सभाएं की थीं। इससे पहले अखिलेश यादव भी राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार