इफको में छठ महापर्व पर शाम को श्रद्धालु अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रकट किया श्रद्धा और आस्था।
टाउनशिप में छठ पूजा के अवसर पर पहला अर्घ्य अर्पण सम्पन्न।
ब्यूरो प्रयागराज। आज इफको टाउनशिप में छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रथम अर्घ्य भगवान सूर्यदेव को समर्पित किया गया । छठ महापर्व पर आज शाम श्रद्धालु अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट किया । यह अवसर प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।
इफको टाउनशिप प्रशासन ने इस शुभ अवसर के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं:
पूजा घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है। कल सुबह ऊदयगामी सूर्य को अर्ध्य दे कर तीन दिवसिय लोक आस्था के महापर्व का समापन होगा। सभी ब्रतियो ने भगवान भास्कर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में विनीता कुदेशिया,अरुण कुमार, सतीश सिंह ,सी0बी0 सिंह ,पंकज पाण्डेय ,विजय यादव, अनुराग तिवारी , रोबिन रंजन, धर्मेंद्र सिंह , रामा कान्त सिंह , जयशंकर यादव , वी0के0 वर्मा एवं अशोक श्रीवास्तव सपरिवार उपस्थित रहे |


Comments