नपा अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र। जेई को हटाने की मांग

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

नपा अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र। जेई को हटाने की मांग

बिखरे हुए इंटरलॉकिंग

सिराथू कौशाम्बी।

नगर पालिका भरवारी के अध्यक्ष कविता सरोज ने डीएम को पत्र लिखकर जेई मनोज सिंह को हटाने की मांग की है। उन पर कामकाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। दरसल तीन दिन पहले जेई मनोज सिंह ने घटिया निर्माण होने पर इंटरलॉकिंग का काम रुकवा दिया था। भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 दीनदयाल उपाध्याय नगर लोगों कि आवागमन सुलभता के लिए इंटरलॉकिंग कराई जा रही है।

करीब 7 लाख रुपये की कीमत से बन रही इंटरलॉकिंग में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है घटिया निर्माण सामग्री होने पर स्थानीय लोगों ने धांधली का आरोप लगाकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायत कि गई थी।

निर्माण में घटिया ईट लगाए गए

बीआरसी रोटहां में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता सम्पन्न Read More बीआरसी रोटहां में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता सम्पन्न

अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने जेई मनोज सिंह को भेजकर मौके पर जाँच कराई जिसमें निर्माण कर में घटिया ईट लगवाए जाने की पुष्टि हुई जेई मनोज सिंह ने ठेकेदार से बात कर निर्माण सामग्री को दुरुस्त करने की बात कही लेकिन उन्होंने कमिशन का हवाला देकर ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। जेई मनोज सिंह ने निर्माण कार्य रोकते हुए रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी को भेजी जेई की कारवाई की भनक जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष को लगी वह काफी नाराज हुई।

पहली पत्नी को बिना तलाक दिये पति ने मन्दिर में रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार Read More पहली पत्नी को बिना तलाक दिये पति ने मन्दिर में रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उन्होंने निर्माण कार्य न रोकने का दबाव बनाया। आरोप है नगर पालिका अध्यक्ष के इंटरलॉकिंग प्लांट में तैयार हो रहा है। ईट से वार्ड नंबर 25 में निर्माण कार्य के लिए खपाये जा रहा है। जेई मनोज सिंह के मुताबिक विकास कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं होने देंगे क्योंकि कार्य के गुणवत्ता बेहद खराब किस्म की है। जिसमें से जाँच होने पर शासन स्तर से कारवाई हो सकती है

गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना Read More गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel