ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महानगर इकाई फिरोजाबाद द्वारा धूमधाम से मनाई गई बालेश्वर लाल जी की 37वीं पुण्यतिथि

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महानगर इकाई फिरोजाबाद द्वारा धूमधाम से मनाई गई बालेश्वर लाल जी की 37वीं पुण्यतिथि

राजू उपाध्याय जिला संवाददाता फिरोजाबाद

फिरोजाबाद -

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महानगर फिरोजाबाद इकाई द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक आदरणीय स्वर्गीय श्री बालेश्वर लाल जी की 37वीं पुण्यतिथि शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल रामनगर फिरोजाबाद में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष आगरा अखिलेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी व महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार झा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया व श्री बालेश्वरलाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलन किया।


 इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने चित्र पर अपने पुष्प अर्पित किए और स्वर्गीय श्री बालेश्वर लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी ने श्री बालेश्वर जी के जीवन परिचय के बारे में बताया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने भी बालेश्वर जी के बारे में बताया और यह है भी बताया कि किस प्रकार से इस संगठन की स्थापना उन्होंने की थी। मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बालेश्वर जी की प्रतिमा का अनावरण 20 जून को बलिया जिले में किया जाएगा। यह प्रतिमा आगरा मंडल के सभी जिला अध्यक्षों के प्रयास से  समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि जो भी लोग इस अनावरण कार्यक्रम में जाना चाहते हैं वह पहले से अपनी सूची दे दें। 


 इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारी ने भारी-बड़ी अपने-अपने विचार व्यक्त किया और स्वर्गीय श्री बालेश्वर जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने अपने उद्बोधन में बालेश्वर जी को याद किया और आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अखिलेश सक्सेना, उद्देश्य तिवारी, जितेंद्र राजपूत,अनिल कुमार झा, राजू उपाध्याय, सोमेंद्र पोनियां, विवेक शर्मा,पंकज शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, सुशील कुमार ओझा, संदीप कुमार, व नीरज उपाध्याय विमल किशोर आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।