भोले को मिल रहा है स्थानीय विधायकों का समर्थन 

भोले ने दिया पांच लाख वोटों का नारा। अकबरपुर लोकसभा  सीट की सभी विधानसभा सीटें हैं एनडीए के पास 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

कानपुर। कानपुर की अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले ने आज अपनी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के  घाटमपुर विधानसभा में वरीपाल मण्डल के रामपुर, मोहुटा, जरैलापुर गांव में सम्मानित जनता से जनसंपर्क करते हुए अबकी बार 5 लाख पार वोटों का नारा दिया।
 
 सांसद देवेन्द्र सिंह भोले अकबरपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं और यदि इस बार जीत उनको मिलती है तो यह उनकी हैट्रिक होगी। सांसद भोले ने भाजपा की  जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि इन गांवों से मिला स्नेह यह बताता है कि आमजन के हृदय में  नरेंद्र मोदी बसते हैं. देवतुल्य जनता उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।
 
सांसद भोले की स्थिति इस बार भी ठीक ही लग रही है क्योंकि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर, बिठूर, कल्याणपुर, रानियां में भारतीय जनता पार्टी के ही विधायक हैं जब कि घाटमपुर विधानसभा में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस के विधायक हैं। और सभी विधायक सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के पक्ष में मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। 
 
20240410_1552102019 के चुनाव में भोले ने सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को हराकर जीत प्राप्त की थी और उससे पहले कांग्रेस के राजाराम पाल को हराया था। राजाराम पाल इस बार भी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भोले के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इस बार वह सपा में हैं और सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हैं। देवेन्द्र सिंह भोले ने इस बार मतदाताओं से 5 लाख से अधिक वोटों की अपील की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments