पांच मासूमों को छोड़ फंदे से लटक गयी सुमन
एकौना थाना
On
रूद्रपुर, देवरिया। देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव की सुमन अपने पांच मासूम बच्चों को छोड़कर शुक्रवार के दोपहर में फंदे से लटक गई और अपना जीवन समाप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन देवी के पति ध्रुव साहनी बेंगलुरु में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। होली की छुट्टी में वह घर आया था। शुक्रवार की दोपहर में वह गांव में कहीं गया था। गृह कलह से तंग आकर सुमन ने अपने पांचो मासूम बच्चों को बाहर भेज दिया और खुद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। बच्चों के चिल्लाने पर ध्रुव सहनी ने दरवाजा तोड़ा तो सुमन की लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची एकौना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने किया आरेडिका व फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का दौरा
28 Apr 2024 21:32:48
महिला अफसर ने पहियों के निर्माण तकनीक सहित अन्य चीजों का किया बारीकी से निरीक्षण। व्हील प्लान्ट के हस्तांतरण
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List