जन आशीर्वाद ही मेरी अमूल्य पूंजी: भारती पारधी

भाजपा ग्रामीण मंडल बालाघाट का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बालाघाट।

आगामी लोकसभा चुनाव भारती पारधी का नहीं है। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। देश की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद भारती पारधी को नहीं अपितु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा। यह बात लोकसभा क्षेत्र बालाघाट- सिवनी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भारती पारधी ने भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालाघाट का मानेगांव में रवि पांचे के घर संपन्न कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

भारती पारधी ने आगे कहा, बड़े ही गर्व और गौरव की बात है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की। आज समूचे विश्व में देश का परचम लहरा रहा है। चाहे विकास हो या जनकल्याण हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति और उन्नति की है। इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप हमारे कंधों पर है। मैं तो जनता की सेवक हूं, जन आशीर्वाद ही मेरी अमूल्य पूंजी है।

IMG-20240323-WA0049

गोरखपुर : बेलीपार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा,  Read More गोरखपुर : बेलीपार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा,

प्रत्येक बुथ 370

2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद: मायावती का ब्राह्मण कार्ड, माधौगढ़ से आशीष पांडेय पर दांव Read More 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद: मायावती का ब्राह्मण कार्ड, माधौगढ़ से आशीष पांडेय पर दांव

कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बुथ 370 मत प्राप्त करने का लक्ष्य पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव हो पाएगा। लिहाजा हमें प्राणपण से और एक बार देश में भाजपा सरकार बनाने के लिए जुटना होगा। सम्मेलन का सफल संचालन विधानसभा संयोजक जितेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी किशोर अमूले, विधानसभा संयोजक जितेंद्र चौधरी, जनपद अध्यक्ष फूलचंद सहारे, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे, सुधीर चौधरी, जिला आईटी प्रभारी अखिलेश चौरे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की प्रमुख उपस्थिति रही

गोरखपुर में क्रिप्टो-बिटक्वाइन घोटाला: लाखों की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार Read More गोरखपुर में क्रिप्टो-बिटक्वाइन घोटाला: लाखों की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments