डीएम के आदेश के बावजूद नहीं हटा बंजर भूमि से कब्जाः लेखपाल पर मनमानी का आरोप

बस्ती दबंग लेखपाल राम सुमेर पर शिकायत के बावजूद अधिकारी  नहीं कर रहे हैं करवाई शिकायत के बावजूद दबंग भू माफिया को दे रहे हैं बंजर पर कब्जा डीएम के आदेश के बावजूद नहीं कर रहे हैं कोई कार्रवाई तहसील प्रशासन मूकदर्शक  बना हुआ है

डीएम के आदेश के बावजूद नहीं हटा बंजर भूमि से कब्जाः लेखपाल पर मनमानी का आरोप

स्वतंत्र प्रभात 
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया तहसील के लेखपाल डीएम का आदेश नहीं मानते हैं डीएम के आदेश के बावजूद बंजर भूमि पर अवैध निर्माण करवा रहे हैं लेखपाल  राम सुमेर जन सुनवाई में जिलाधिकारी  के निर्देश के बावजूद बंजर भूमि से कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी वरूणतिवारीनउच्चाधिकारियोें को पत्र भेजकर बंजर जमीन से अवैध निर्माण हटवाने की मांग किया हैै।
 
जन सुनवाई और उच्चाधिकारियों को भेजे रजिटर्ड पत्र में वरूण तिवारी ने कहा है कि कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के बनहा ग्राम पंचायत के तहत मानपुर निवासी बुद्धिराम, मुन्नीलाल, पुत्रगण लुटावन ने खाता संख्या 149 एवं 150 जो अभिलेखोें में बंजर एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि है उस पर बिना पट्टे के हल्का लेखपाल राम सुमेर की मिलीभगत से कब्जा कर लिया है और मकान बनवाने जा रहा है। उसने रास्ते में गड्ढा खनवा दिया है जिससे आवागमन में असुविधा हो रही है।
 
वरूण तिवारी इसकी शिकायत जन सुनवाई में भी किया। जिलाधिकारी ने हर्रैया उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बजंर भूमि खाली कराकर आख्या दें। वरूण के अनुसार डीएम के आदेश पर अभी तक उप जिलाधिकारी चुप्पी साधे हुये हैं और लेखपाल राम सुमेर  धमकी दे रहे हैं कि वे लेखपाल संघ का अध्यक्ष हैं, जैसा वे चाहेंगे वैसा ही होगा। जितनी शिकायत करनी हो कर लो, दरख्वास्त देने से मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, मैं चाहंू तो तुम्हारे खिलाफ एस.सी.एस.टी. एक्ट में दलित उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाकर जिन्दगी बरबाद कर दूंगा।
 
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी वरूण तिवारी ने उच्चाधिकारियोें से मांग किया है कि बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के साथ ही अवैध निर्माण को ध्वस्त कराते हुये संरक्षण देने वाले हल्का लेखपाल रामसुमेर के विरूद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाय। यदि उनके विरूद्व कोई षड़यंत्र होता है तो इसके लिये बुद्धिराम, मुन्नीलाल, पुत्रगण लुटावन के साथ ही लेखपाल को भी जिम्मेदार माना जाय।  लेखपाल द्वारा बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं लेखपाल ऐसी दशा में ग्रहण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है यूपी जिला अधिकारी मामले को संज्ञान लेने की बात कही है और तत्काल मौके पर जांच कर कार्रवाई की जाएगीl

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024