लड़की छेड़खानी के विवाद में मध्यस्ता करने गए प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह से मनबढो ने की मारपीट

आक्रोशित प्रधान प्रतिनिधि के सहयोगियों ने तहसील पर किया घेराव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रधान संघ मार पीट करने वाले आरोपीयो को चौदह दिन जेल भेजने का कर रहे मांग

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

 गोरखपुर जनपद के खजनी
थाना क्षेत्र खुटहना गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना में लड़की की सूचना पर मौके पर बचाव के लिए पहुंचे उसके भाई को आरोपी युवकों ने घेर लिया और उनमें से मुख्य आरोपी युवक ने धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की।
मामले में मौके पर पहुंचे गांव के ग्रामप्रधान तथा ग्रामप्रधान संघ के जिला अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह को भी उनके प्रतिपक्षियों ने घेर लिया। वहीं मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई तथा केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है

1
मामले में ग्रामप्रधान के समर्थन में खजनी तहसील और थाना परिसर में पहुंचे दर्जनों ग्रामवासियों, व्यापारियों,ग्रामप्रधानों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामप्रधान रूद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर अनंत दीप सिंह उर्फ अंकुर चौधरी तथा अंकित चौधरी के खिलाफ मारपीट की धाराओं 323,504,506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वहीं लड़की के भाई अंकित चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने रोहन, विवेक और अंकित के खिलाफ धारा 354क,323,506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments