यह प्रकाश पर्व आपके जीवन को सुखी और समृद्ध बनाए: एम एन त्रिपाठी
एस बी टी में रंगोली प्रतियोगिता व झांकी का आयोजन
देवरिया।
गौरी बाजार क्षेत्र के बखरा स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय देवी देवताओं की झांकी से हुई, बच्चों ने अलग-अलग राज्यों के परिधान व वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी।

नर्सरी व एल के जी के बच्चे मां लक्ष्मी, श्री राम, श्री कृष्ण, सीता, राधा तथा गांधीजी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद आदि विभूतियों का परिधान धारण कर उनकी अनुभूति कराई। बच्चों ने तरह तरह की रंगोली बना अपनी प्रतिभा को दिखाया जिसमें मां लक्ष्मी की रंगोली सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए कहा कि आप भी अपने जीवन में श्री राम के आदर्श से प्रेरणा लें और अपने जीवन को महान बनाएं।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय उप प्रधानाचार्य एस पी बिंद मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी प्रशासक अबू दानिश व शिक्षक-शिक्षिका तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags: दीप महोत्सव
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List