युवक की मौत के बाद हुआ बरही बंद, उच्च स्तरीय जांच को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand Swatantra Prabhat Picture
Published On

युवक की मौत के बाद हुआ बरही बंद, उच्च स्तरीय जांच को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्र प्रभात : बरही : धनंजय कुमार 

बरही के युवक मोहित राज की इलाज के दौरान हुई मौत के आक्रोश में बरही के व्यवसायी संघ द्वारा एक दिवसीय बरही बंद बुलाया गया। इस दौरान बरही के सभी दुकानें बंद रखी गई। इस बंद का समर्थन राजनीतिक दल के लोगो ने भी किया। इस दौरान सभी ने युवक की मौत पर अस्पताल के लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की। इसके बाद बरही अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुजूर से मुलाकात कर करवाई की मांग करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, गुरुदेव गुप्ता, दीपक गुप्ता, भगवान केशरी,  पंकज बरनवाल, मनोज केशरी, शंकर बरनवाल, राजेंद्र मधेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार