भदोही में पहले भय का माहौल था आज अंतरराष्ट्रीय मेला लग रहा हैं:मुख्यमंत्री

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही।

कालीन एक्सपो मार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने सोमवार को  चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला के 45वें संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के अंदर कालीन उद्योग का निर्यात लगभग 17 हजार करोड़ का है, इसमें 60 प्रतिशत योगदान उत्तर प्रदेश के तीन जनपद भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का है। 

यही कारण है कि ‘टाउन्स ऑफ एकस्पोर्ट एक्सीलेंस टेक’ अवार्ड भी भदोही को मिला है। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा में आयोजित हुआ इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का माध्यम बना था  यह अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला भी उत्तर प्रदेश की क्षमता को प्रदर्शित करने का दूसरा अवसर बनकर हमारे सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री मोदी के मेकिंग इंडिया और वोकल फॉर लोकर एवं लोकल फॉर ग्लोबल विजन को एक नई ऊंचाई प्रदान करने का अभियान है।उन्होंने कहा कि हमारे हस्तशिल्पियों में हुनर की कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें तकनीकि और प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा था। हमारी सरकार ने जैसे ही प्रदेश के हस्तिशिल्पियों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया तो हमारे हस्तशिल्पी वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मेले में 68 देशों के 450 से अधिक खरीदार इसका बड़ा उदाहरण है।

गैस सिलेंडरों की घटतौली, मुनाफाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी Read More गैस सिलेंडरों की घटतौली, मुनाफाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि भदोही में पहले भय और आतंक का माहौल रहता था आज अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन हो रहा हैं।सीएम योगी ने कहा कि जी-20 के आयोजन के साथ उत्तर प्रदेश को जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ था।उसमें 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे. उसमें बिछने वाली कालीन उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित थी। उत्तर प्रदेश में 20 लाख से अधिक बुनकर हैं  डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हस्तशिल्पियों को और कारीगरों का पूरा सहयोग करेगी।

प्रयागराज में प्रादेशिक सरस महोत्सव का भव्य शुभारंभ Read More प्रयागराज में प्रादेशिक सरस महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेला में लगी कालीनों का अवलोकन किया और बटन दबाकर नए कालीन लेबल को लॉन्च किया।इसके साथ ही उन्होंने दो बुनकर महिलाओं को शाल देकर उनका सम्मान किया।इसमें माधुरी देवी और महाजबीन शामिल थीं सीएम योगी ने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। उन्होंने ओडीओपी के दो लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किया।  

बालूमाथ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक में साड़ी फंसने से गिरी महिला, टैंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर Read More बालूमाथ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक में साड़ी फंसने से गिरी महिला, टैंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के अंतर्गत उन्होंने ने दो लाभार्थियों को दो-दो करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपये का चेक वितरति किया।कालीन निर्यातक रोहित गुप्ता ने मुख्यमंत्री को कालीन भेंट किया।औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ,जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,विधायक विपुल दुबे,विधायक दीनानाथ भास्कर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें