उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक सम्पन्न
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव
बैठक में तदर्थ समिति के सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य ज.ई.का. रउकरना, उमाशंकर तिवारी पूर्व अध्यक्ष, शिवभान सिंह प्रवक्ता राजा शंकर सहाय इ.का. उन्नाव, शैलेश पाल बांगरमऊ तथा राजेंद्र प्रसाद धारिया मौरावां का शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
संचालक मंडल ने अपने संबोधन में बारी बारी से कहा कि शिक्षक समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा, संचालक मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आगाह करते हुए कहा कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए नहीं तो संघर्ष के लिए तैयार रहें।
बैठक में कौशल किशोर मिश्र, सतीश चंद्र मिश्र, हनुमंत सिंह, विवेक तिवारी, मनीष कुमार, प्रकाश, अशोक कुमार, रामप्रताप, राम नरेश रावत, श्याम नारायण, ब्रजेश कुमार, रामकिशुन प्रियदर्शी, महेंद्र गिरि, आलोक श्रीवास्तव, सरोज कुमार, विनीत अस्थाना, संदीप द्विवेदी सहित एक सैकड़ा अध्यापक उपस्थित रहे।

Comment List