त्रियम्बक त्रिपाठी बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी सहित अन्य भाजपाइयों ने दी बधाई
On
स्वतंत्र प्रभात
भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी की नियुक्ति पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में जनपद में भाजपा नई ऊंचाई को छुएगी।कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की क्षमता के अनुसार दायित्व दिया जाता है।भाजपा संस्कारों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं है।
विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा है कि त्रयंबक तिवारी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार होगा। लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी जीत हासिल होगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में ऊर्जावान और क्षमतावान कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। संगठन का निर्णय सराहनीय है। त्रयंबक जी के नेतृत्व में भाजपा जनपद में नई कलेवर में स्थापित होगी।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देने में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शिव नायक वर्मा, लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डाक्टर राणा रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज, डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, बजरंगी पाठक, नन्द कुमार तिवारी राना, डाक्टर संतोष सिंह, डाक्टर अमित त्रिपाठी आदि शामिल हैं।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List