कुशीनगर : गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल का हुआ आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम पंचायत जटहाँ बाजार के प्राथमिक विद्यालय के भवन में हुआ कार्यक्रम

कुशीनगर, स्वतंत्र प्रभात। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जटहाँ बाजार के राजस्व ग्राम छोटका जटहां में स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन में आज शुक्रवार को गांव की समस्या गांव मे समाधान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप दुबे के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता किया गया। 

IMG_20230701_085750

ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए बताया गया कि गांव की समस्या गांव में समाधान सरकार के मंशा अनुरूप इस कार्यक्रम आयोजित किया है, इसका लक्ष्य छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील, ब्लाक या अन्य विभागों के कार्यालयों में चक्कर न लगानी पड़े इस उद्देश्य से ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इस दौरास ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप दुबे द्वारा आयुष्मान कार्ड, पेंशन, श्रम कार्ड, आवास, किसान सम्मान निधि, वरासत, स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी । ग्रामीणों द्वारा अपनी अपनी समस्या बताये तो मौजूद अधिकारियों द्वारा समस्याओं को सुनते हुए समस्या समाधान हेतु सभी को आश्वस्त किया। चौपाल में मनरेगा, पेंशन और आवास का मामला भी आया।

इनकी रही मौजूदगी : कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी अनूप दुबे, ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा लेखपाल शिवेंद्र सिंह आगंवाणी सुपरवाईजर भाजपा विशुनपुरा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, पारस यादव, मनोज विश्वकर्मा, सिब्बन मोदनवाल अमीरुल्ला अंसारी सहित ग्राम सभा के दर्जनों सदस्य एवं जनता मौजूद रही।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित Read More मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

About The Author

Post Comments

Comments