बिहार : पत्नी के शिकायत पर शराबी पति को थानेदार ने भेजा जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो नसीम खान 'क्या'

बगहा,स्वतंत्र प्रभात। बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर थानांतर्गत हवाई अड्डा निवासी गुड़िया देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने शराबी पति को जेल की हवा खिलाई है। गुड़िया देवी के द्वारा थाना को दिए बयान में बकौल गुड़िया देवी मैं वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डा गांव की निवासी हुं और मैं दो बेटे और एक 9 वर्षीय बेटी की मां हुं,मेरा पति जितेंद्र शर्मा हमेशा शराब पीकर मेरे साथ गालीगलौज और मारपीट करते है। दिन गुरुवार को मेरे पति शराब के नशे में मुझे मुक्के और केहुनी से मारपीट किया । मारपीट और हो हल्ला सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी । वाल्मीकिनगर थाना गश्ती की गाड़ी से पुलिसकर्मी आए और मेरे पति को अपने साथ ले गए। थाने में एनलाइजर मशीन से जांच की गई तो मेरे पति के शराब पीने की पुष्टि हुई । थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि पीड़ित महिला गुड़िया देवी के बयान पर कार्यवाई करते हुए धारा 341/323/504/506और 37 ( बी ) ( सी ) के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments