
जिला अधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के तट बांधो का किया निरीक्षण
प्रत्येक दशा में 30 जून तक मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाने के डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों को शख्त निर्देश दिए
कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।
जनपद बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने गुरुवार को पूरे दलबल के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के तट बांधो का निरीक्षण कर कराए जा रहे मरम्मत कार्यों का जायजा धरातल पर पहुंचकर लिया। डीएम ने प्रत्येक दशा में 30 जून तक कार्य पूर्ण कराए जाने के शख्त निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
डीएम अविनाश कुमार ने पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह उप जिलाधिकारी रामनगर तान्या यादव के साथ गणेशपुर बांध रेलवे सुरक्षा तट बांध, तपे सिपाह ,कोरिन पुरवा आदि बांधो का भ्रमण कर जायजा लिया। कोरिन पुरवा में बाढ़ के द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया, तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर राजस्व पुलिस बाढ़ खंड के अधिकारी तथा सुरक्षा में रामनगर सीओ संकटा प्रसाद मिश्र अतिरिक्त थाना प्रभारी रामनगर दल बल के साथ राजस्व कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List