सगे देवर ने भाभी को लोहे की रॉड से पीट - पीटकर उतारा था मौत के घाट।
On
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
पूरामुफ्ती पुलिस ने पंद्रह दिन के बाद कलावती देवी की हत्या का खुलासा कर लिया है। दो सप्ताह पहले पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मर्दानपुर गांव में घर के भीतर महिला की निर्मम तरीके से पीट - पीटकर हत्या कर दी गई थी हत्या का खुलासा करते हुए पूरामुफ्ती पुलिस ने हत्यारोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया और वहीं से उसे जेल भेज दिया।
महिला की हत्या का खुलासा करने के बाद पूरामुफ्ती पुलिस ने राहत भरी सांस ली है। सोने - चांदी के जेवरात को लेकर भाभी और देवर के बीच विवाद उत्पन्न हुआ जिसके बाद देवर ने भाभी को लोहे की रॉड से पीट - पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। महिला की हत्या करने के बाद हत्यारोपी कई दिन के लिए घर से फरार हो गया था और जैसे ही मामला शांत हुआ घर वापस आ गया। घर वापस आने की सूचना पाकर पूरामुफ्ती पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर कड़ाई से पूछ - ताछ किया जिसके बाद हत्या रोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
कलावती देवी के पति धर्मपाल की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो गई है। पति के मौत के बाद कलावती और अशोक के बीच नजदीकियां बढ़ गई जिसके चलते अशोक ने कलावती को रखने के लिए सोने - चांदी के जेवरात दे दिया उसके बाद अशोक ने दिए जेवरात मांगे तो कलावती ने टाल - मटोल करना शुरू कर दिया और यह बात अशोक को नागवार गुजर रही थी। जेवरात को लेकर अशोक काफी खुन्नस खाया हुआ था और इसी बीच महिला को घर में अकेली देखकर अशोक घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया जिसके बाद बंद कमरे में लोहे की रॉड से पीट - पीटकर कलावती देवी की हत्या कर दिया था।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
इफको फूलपुर को ग्रीन टेक अवॉर्ड मिला।
20 Jan 2025 20:32:23
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर इकाई को ग्रीनटेक फाउंडेशन की तरफ से ग्रीनटेक कॉरपोरेट कॉमु्निकेशन एंड पब्लिक रिलेशन...
अंतर्राष्ट्रीय
इस्पात नगर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ! कई फायर स्टेशन की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
20 Jan 2025 23:24:40
कानपुर। आज सुबह इस्पात नगर स्थित एक कैमीकल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल...
Comment List