शिकायतों का निस्तारण समयाअवधि में करें: महेंद्र कुमार सिंह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात


बीकापुर, अयोध्या।शनिवार को बीकापुर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 173 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई और मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिकायतें राजस्व पुलिस खाद रसद विकास विद्युत से ज्यादातर जुड़ी रही। इस मौके पर उप जिला अधिकारी अनुराग , क्षेत्राधिकारी पुलिस संदीप सिंह तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, राम अभिलाख, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा खंड विकास अधिकारी रिषेश गुप्ता, जेई बीकापुर दिलीप कुमार कनौजिया खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments