अज्ञात कारणों से महिला कृषक समेत आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर हुई राख

अज्ञात कारणों से महिला कृषक समेत आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर हुई राख

स्वतंत्र प्रभात


मिल्कीपुर, अयोध्या। कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम अछोरा गांव स्थित खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, आग लगने से आधा दर्जन कृषकों की लगभग 6 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों समेत ग्रामीणों को कई घंटो तक मशक्कत करनी पड़ी।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अछोरा गांव निवासी महिला कृषक दयावती के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग की जानकारी जैसे महिला कृषक व ग्रामीणों को हुई वे गुहार लगाते हुए बल्टी में पानी व हरे डंडो को लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए, आग बुझाता ना देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर स्टेशन मिल्कीपुर को दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम के एलएफएम विजय प्रकाश द्विवेदी, फायरमैन चालक संदीप भट्ट, संदीप कुमार अरविंद कुमार सत्यपाल यादव मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते उक्त किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों के सक्रियता के चलते अन्य किसानों की तैयार गेहूं की फसल बचाई जा सकी। 
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर हुए अग्निकांड से  नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित जायसवाल का कहना है पीड़ित किसानों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। वहीं दूसरी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी कृष्ण देव सिंह के मकान में लगी भीषण आग से संपूर्ण घर गृहस्ती जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ग्रामीण आग पर पाया काबू।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel