बिजली दफ्तरों पर लटके ताले, हजारों घरों की बत्ती गुल, उपभोक्ताओं ने कुमारगंज की सप्लाई कराई चालू
स्वतंत्र प्रभात
विद्युत केंद्र कुमारगंज क्षेत्रीय लोग पहुंचकर विदुर कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा करने का मन बना ही रहे थे कि मामले की जानकारी थाना कुमारगंज पुलिस के हुई और थाने के उपनिरीक्षक अर्जुन यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर विद्युत उपभोक्ताओं से वार्ता कर जानकारी ली।
विद्युत उपकेंद्र की देखरेख के लिए उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित जायसवाल के निर्देश पर राजस्व एवं जल निगम के कर्मचारी लगाए गए लेकिन मौके पर राजस्व लेखपाल विश्वनाथ व महेंद्र तिवारी मौजूद रहे। आक्रोशित लोगों ने विद्युत उप केंद्र को खुलवा कर विद्युत सप्लाई चालू करवाई तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
वहीं दूसरी ओर अमानीगंज उपकेंद्र पर कोटिया फीडर पर मोहली, महुवा, राम नगर अमावा सूफी में करीब नौ हजार की आबादी अंधेरे में है।तथा हैरिंग्टनगंज सबस्टेशन के हरिनाथपुर, हैरिंग्टनगंज, मोतीगंज फीडर पर सप्लाई बाधित है। उपभोक्ताओं ने बताया कि हरिनाथपुर फीडर पर गुरुवार सुबह से ही बिजली गुल है।

Comment List