राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जनपद में प्याज और लहसुन की खेती को मिलेगा बढ़ावा

विकासखंड कोपागंज के ग्राम मोलनापुर में प्याज और लहसुन की अधिक उपज हेतु किसानों को दी गई जानकारी।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जनपद में प्याज और लहसुन की खेती को मिलेगा बढ़ावा

स्वतंत्र प्रभात 
 
 मऊ में प्याज एवं अन्य मसालों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में प्याज की खेती का कार्यक्रम किसानों के बीच संचालित किया गया है जिसमें उद्यान विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को प्याज का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।
 
प्याज के किसानों को खेती में दक्षता और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर किसानों को व्यापक जानकारी देने के उद्देश्य से आज विकासखंड कोपागंज के ग्राम मोलनापुर में प्याज के लाभार्थी कृषक राम अवतार के प्रक्षेत्र पर फील्ड डे का आयोजन किया गया ।फील्ड डे आयोजन में किसानों को खेत में प्याज की उन्नत फसल दिखाते हुए उनकी खेती में आने वाली समस्याओं एवं रोग व्याधि रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। 
 
फील्ड डे(प्रक्षेत्र दिवस) आयोजन कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, मऊ के वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र कुशवाहा एवं डॉक्टर अंगद प्रसाद द्वारा प्याज की खेती में रोपाई से लेकर खुदाई तक के क्रियाकलापों पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा प्याज की फसल के भंडारण विधियों को स्थानीय स्तर पर अपनाने हेतु तकनीकी बताई गई ।कार्यक्रम में संदीप कुमार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में प्याज की खेती की संभावना ज्यादा है तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में प्याज और लहसुन की खेती के कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं ,इस वर्ष प्याज किसानों को विभागीय सहायता दी गई है तथा प्याज की जनपद में आत्मनिर्भरता बढ़ाने हेतु प्याज की खेती ज्यादा क्षेत्रफल में किए जाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी, मऊ द्वारा दिये गये हैं।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोलनापुर सुखराम यादव,वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सतिराज, सुनील, बालजीत सहित कोपागंज विकास खण्ड के 25 से अधिक उपस्थित थे।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel