रूस-यूक्रेन युद्ध को हुए एक साल पूरे, जेलेंस्की ने कहा 2023 हमारी जीत का वर्ष
On
स्वतंत्र प्रभात।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आक्रमण का एक साल पूरा होने पर 2023 में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया। शुक्रवार को इस युद्ध को एक साल पूरा हो गया जिससे यूक्रेन और इसके निवासियों का जीवन बदल दिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि यूक्रेनवासियों ने खुद को ‘‘अजेय'' साबित किया है। जेलेंस्की ने बीते साल को ‘‘दर्द, दुख, विश्वास और एकता का वर्ष'' कहा। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि 2023 हमारी जीत का वर्ष होगा।
यूक्रेनवासियों ने युद्ध में मारे गए हजारों लोगों की याद में शोकसभा, मोमबत्ती जुलूस और अन्य शोक सभाओं के आयोजन की योजना बनाई है, विशेष रूप से पूर्वी यूक्रेन में जहां लड़ाई में हर समय मृतकों की संख्या बढ़ रही है। ऐसी चिंताएं थीं कि इस दिन रूस यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल हमले और तेज कर सकता है।
लेकिन गनीमत यह रही कि राजधानी कीव में रात भर हवाई हमले की चेतावनी सुनाई नहीं दी और सुबह शांति रही। हालांकि, सरकार ने स्कूलों की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने और कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा। यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों की याद में विदेशों में भी श्रद्धांजलि दी गई। पेरिस में एफिल टॉवर को यूक्रेन के रंगों- पीले और नीले रंग में रोशन किया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List