
विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग
-मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा से मिले समाजसेवी डॉ अच्युत त्रिपाठी
कबरई ; महोबा। ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह
अखंड इंटर कालेज की हाइवे किनारे की बेशकीमती भूमि दबंगो द्वारा राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर कब्जा करने तथा विद्यालय में उचित शिक्षण की ब्यवस्था की मांग को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य सचिव ने जल्द बेहतर शिक्षा ब्यवस्था कराने व विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का आश्वाशन दिया है।
आयुष मंत्रालय में नेशनल अकादमी ऑफ आयुर्वेद नई दिल्ली के सदस्य कबरई निवासी डॉ अच्युत कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दिए ज्ञापन में बताया कि 1944 में जब शैक्षणिक संस्थानों का अधिक अभाव था तब उनके पिता स्व रुद्र प्रताप त्रिपाठी द्वारा अखण्ड इंटर कालेज की स्थापना की गई थी। विद्यालय की बेशकीमती भूमि नेशनल हाइवे किनारे बद्री सिंह कन्या इंटर कालेज के सामने स्थित है। जिस पीआर नगर पंचायत अनाधिकृत कब्जा कर दुकानें बनाकर नीलामी करना चाहती है साथ ही अन्य दबंग लोग उस जमीन पर कब्जा कर रह रहे है जबकि एसडीएम तहसील के राजस्व प्रभारी के साथ विद्यालय के नियंत्रक प्रशासक भी है। फिर भी धांधली रुक नही पा रही है। विद्यालय में स्टाफ का निरंतर अभाव है। जिससे शिक्षण व्यवस्था में सुधार नही हो पा रहा है। साथ ही हाइवे कानपुर सागर किनारे स्थित आदर्श पोलिंग स्टेशन कहलाने वाले इस विद्यालय में महिला यूरिनल का अभाव है। जिसे तत्काल बनवाने व बेशकीमती विद्यालय की भूमि दबंगों से मुक्त कराने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने डीएम मनोज कुमार से बात कर तत्काल विद्यालय का बेहतर प्रबंधन कराने का भरोसा दिया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

03 Feb 2023 10:14:23
स्वतंत्र प्रभात चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रीमंडल ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 2019 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए...
अंतर्राष्ट्रीय

03 Feb 2023 09:50:17
स्वतंत्र प्रभात भारत और अमेरिका 3 अरब डॉलर से अधिक की लागत वाले MQ-9B प्रीडेटर आर्म्ड ड्रोन' के सौदे को...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List