
पडरौना: नपाध्यक्ष विनय में दिखी परोपकार अग्नि पीड़ित परिवार को पहुंचाए राहत
पडरौना नगर क्षेत्र के चौरियां पोखरा पर आग में एक परिवार का आग में सब कुछ हो गया विध्वंस
ऑनलाइन न्यूज चैनल स्वतंत्र प्रभात
कुशीनगर।कहा जाता हैं मानव जीवन हमें उपहार में मिला है। ईश्वर-प्रदत्त उपहार को इतना सजा कर रखना चाहिए कि दूसरों को भी सुंदर लगे। जब तक हमारे अंदर दूसरों के लिए प्रेम, दया, करुणा का भाव विकसित नहीं होगा तब तक हम चाहे कितने भी धनी, ज्ञानी हों, अच्छे इंसान नहीं कहे जा सकते। परोपकार जीवन को सबसे अधिक सुंदर बनाता है। परोपकारी को सभी प्रेमपूर्ण दृष्टि से देखते हैं। जीवन में स्वार्थपरता जितनी कम होगी, जीवन उतना ही सुंदर होगा।
उक्त सोच को अंगीकार करते हुए पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 महाराणा प्रताप नगर चौरिया पोखरा निवासी लोरिक के घर मे लगी भीषण आग से हुई क्षति की सूचना प्राप्त होने पर पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने पीड़ित बीबी बच्चों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और राशन कपड़ा सहित आर्थिक मदद पहुंचाई। ज्ञात हो कि नशे के आदि पीड़ित लोरिक राम नशे की हालत में अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दिया, जिससे घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुए कहा कि वर्तमान मदद के अलावा भविष्य में भी यथासंभव मदद दिया जाएगा।इस दौरान उनके साथ मनोज पटेल रामनारायण यादव संतोष कुमार दिनेश कुशवाहा अरुण सिंह ब्रजेश शर्मा भंजन मिश्रा अजय शर्मा मंथन सिंह मनीष सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List