जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट, डेढ़ दर्जन आरोपी पुलिस हिरासत 

जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट, डेढ़ दर्जन आरोपी पुलिस हिरासत 

स्वतंत्र प्रभात 
 
सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा थाना क्षेत्र के महदेईया में सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। जानकारी मिलने पर पहुची पुलिस ने दोनो पक्षो की तरफ से करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
 
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के महदेईया गांव निवासी विजय प्रताप और बाल गोविंद का सटे मकान है। बालगोविंद चारदीवारी चला रखा है। वर्तमान समय मे चारदीवारी तोड़कर आगे की जमीन को कब्जा करना चाह रहे थे। जबकि खाली पड़ी भूमि विजय प्रताप का दरवाजा पड़ता है। सुबह 7 बजे के करीब विजय प्रताप की पत्नी साफ सफाई कर रही थी। उसी दौरान दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गये।
 
और मारपीट शुरू कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से विजय प्रताप,बृजवाला देवी,सूर्य प्रताप,विवेक कुमार,शनी, रविकांत सचिन,जैकी तथा दूसरे पक्ष से बल गोविंद, रामउजागिर, सुमन, उदयभान, मोनिका सन्नो को हिरासत में लेकर पाबंद कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। किसी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नही दिया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि दोनो पक्षो को पाबंद किया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel