झारखंड के सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सचिवालय में दिलायी ये शपथ  

झारखंड के सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सचिवालय में दिलायी ये शपथ   

संवाददाता : रांची

 

संविधान दिवस के अवसर पर रांची के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने, मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करने तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति आदर करने की शपथ दिलायी गई. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी. इस अवसर पर प्रधान आप्त सचिव रामदेव शर्मा, आप्त सचिव रमेश प्रसाद सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे। संविधान दिवस के मौके पर सूचना भवन परिसर में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की सामूहिक शपथ ली गई. इस शपथ कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का समवेत पाठ किया गया. कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सयुंक्त सचिव मनोज कुमार, उपनिदेशक शालिनी वर्मा, उपनिदेशक मुकुल लकड़ा, अवर सचिव संजय कुमार, सहायक निदेशक सुनीता धान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel