महिला सशक्तिकरण की पंख बने विनय जायसवाल

पत्तल उद्योग निःशुल्क सिलाई कढ़ाई केंद्र खोलकर विनय ने महिलाओं को दिया उपहार

महिला सशक्तिकरण की पंख बने विनय जायसवाल

पडरौना नगर में महिलाएं रोजगार पाकर बोली धन्यवाद विनय जायसवाल 

स्वतंत्र प्रभात

प्रमोद रौनियार, ब्यूरो प्रमुख।

कुशीनगर।महिला सशक्तिकरण को पंख देने के अपने मिशन को बल देते हुए मंगलवार को नगर पालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा नई पहल करते हुए पत्तल द्वारा निर्मित कटोरी, प्लेट आदि सामानों को बनाने वाली मशीन का क्रय कर उसकी स्थापना कर दी गयी। मशीन का पूजन पूरे विधि विधान से उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा महिलाओं, नपाकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच किया गया। बता दें कि इसके पूर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महिला शक्ति को समर्पित निःशुल्क सिलाई कढ़ाई बुनाई केंद्र का अनावरण नपाध्यक्ष द्वारा किया गया था।

IMG-20221123-WA0017

अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज के मिशन महिला सशक्तिकरण को निकाय स्तर पर लागू करने के लिए पालिका प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सशक्त बेटी सशक्त पडरौना के लक्ष्य को साधने की दिशा में नपा द्वारा निःशुल्क सिलाई कढ़ाई केंद्र का विस्तार करते हुए पत्तल निर्मित कटोरी प्लेट बनाने वाली मशीन का क्रय कर जन समर्पित किया गया है। आने वाले दिनों में जल्द ही महिला पुस्तकालय का लोकार्पण कर शिक्षित बेटी विकसित बेटी के स्वप्न को जमीन पर उतारने के प्रति उन्होंने सभी को आशान्वित किया। साथ ही मेहंदी, कला सहित छोटे कुटीर उद्योग के प्रति महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना के बारे में भी बताया।कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से सीमा देवी, नीलम देवी, दुर्गावती, कर्मदानी, अनुप्रिया, आरती, आलोक विश्वकर्मा, गौतम गुप्ता, रवि शर्मा, अमित जायसवाल, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, दीनदयाल मद्धेशिया, दिवाकर मिश्र, विपिन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel