
नवीन फैशन वर्ल्ड का हुआ उद्घाटन
मुख्य अतिथि क्षेत्रिय पुरोहित पं माधवाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद फीता काटकर फैशन वर्ल्ड का शुभारंभ किया
महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर कस्बे में स्थित सोनम फैशन वर्ल्ड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रिय पुरोहित पं माधवाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद फीता काटकर फैशन वर्ल्ड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक राजेश चंद को बधाई देते हुए कहा कि सीमावर्ती इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित भगवानपुर मार्केट में पड़ोसी देश नेपाल से लोगों का अधिक संख्या में आना-जाना लगा रहता है इसलिए उक्त मार्केट हमेशा चर्चा में बना रहता है।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक राजेश चंद, ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, विजय कुमार मद्धेशिया, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, गिरिजा शंकर पाण्डेय, रिंकू पांडेय, रोहित मौर्य, प्रकाश, विशाल सहित
भगवानपुर चौकी दरोगा महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List